फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी सगाई

Thu, 25 Jan 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सगाई की रस्म होने के बाद दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने शादी तोड़ दी। लड़की के भाई की तहरीर पर पनियरा पुलिस ने सिद्धार्थनगर के सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि मैंने अपनी बहन की शादी सिविल लाइंस नगर पालिका परिषद थाना व जनपद सिद्धार्थनगर निवासी अजीत के साथ तय की थी। इसके लिए एक मैरिज हाल में सगाई की रश्म की गई। अपनी हैसियत से ज्यादा खेत गिरवी रखकर सगाई की थी। सगाई में चार लाख रुपये नगद व 25 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर किया। साथ ही करीब तीन लाख रुपये का साड़ी, कपड़ा, मिठाई व फल इत्यादि पर खर्च किया था।
कार्यक्रम में लगभग 16 लाख रुपये खर्च किया था। इसके बाद भी लड़का अजीत व उसके माता-पिता, भाई-बहन अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। उन्होंने मांग न पूरी होने पर सगाई तोड़ दी। सगाई में खर्च रुपये भी हड़प लेने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीत अग्रहरी, गोपाल, नीलम, शिल्पी, आलोक, अमित, अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें