फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोकझोंक के बीच शहर से हटा अतिक्रमण

Sat, 16 Dec 2023 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को नगर पालिका और यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पटरी व्यवसायी और नपा प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने नपा प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र व यातायात प्रभारी अरूणेंद्र सिंह के नेतृत्व में सक्सेना चौराहे से लेकर फरेंदा रोड जिला मुख्यालय तक सड़क के दोनों किनारे नाली से आगे किए गए अतिक्रमण, ठेले, गुमटी व दुकानों के बोर्ड हटवाए गए। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े दो व चार पहिया वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान किया।
अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका ने नगर के सक्सेना चौराहे से लेकर सिंचाई कॉलोनी, स्टेट बैंक होते जिला मुख्यालय तक मार्ग के दोनो ओर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। 15 दिनों में नपा का यह दूसरा अभियान है। अभियान अभी आगे भी चलेगा। अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें