फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की सरकारी संपत्ति से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की सरकारी संपत्ति से हटाया कब्जा
विज्ञापन

महराजगंज। घुघली कस्बे में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो करोड़ की सरकारी संपत्ति से कब्जा हटवाया। वहीं 25 लाख के अवैध मकान पर बुलडोजर चला। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घुघली कस्बे के हिस्ट्रीशीटर रामरतन यादव निवासी वार्ड नंबर 6 कस्बा घुघली द्वारा अपने दो भाईयों रामबचन व रामनयन के साथ नगर पंचायत घुघली की नवीन परती की जमीन के गाटा संख्या 1129 व 1113 (क्षेत्रफल लगभग 93 डिस्मिल) पर अवैध रुप से कब्जा किया गया था। नवीन परती की जमीन जिस पर राम रतन यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था, वह कस्बा घुघली के मध्य में स्थित है। नवीन परती की जमीन की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। सरकारी जमीन (लगभग 15 डिस्मिल क्षेत्रफल) पर राम रतन यादव द्वारा करीब 25 लाख रुपये के अवैध मकान का निर्माण करवाया गया था। लगभग 20 वर्षों से कब्जा था। सरकारी जमीन में बने अवैध एक मंजिला पक्का मकान को प्रशासन, पुलिस टीम तथा नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त कराया गया तथा एक एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। यह जानकारी एसपी कार्यालय के सोशल मिडिया सेल के द्वारा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें