फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संवाद से जागरूक कर महिला सशक्तीकरण को किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस महिलाओं, बच्चियों व छात्राओं से संवाद कर उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत पुलिस थाना कार्यप्रणाली, केस पंजीकरण, महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधान और हेल्पलाइन नंबरों जानकारी दी जा रही है। साथ ही शिकायत दर्ज करने और गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और बैंक फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर के नेतृत्व में थाना पारसमलिक के सिरसिया मशर्की में मिशन शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम, और अफवाहों से बचने की जानकारी दी। सोनौली थाना सोनौली में वार्ड एक अंबेडकर नगर सुकरौली में चौपाल लगाकर महिलाओं और पुरुषों को साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। पनियर ग्राम औसहनी दरगाह में चौपाल के माध्यम से ड्रोन से संबंधित अफवाहों के खिलाफ विधिक कार्रवाई और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
बरगदवा ग्राम बेलहिया में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, और सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। भिटौली धार्मिक स्थलों पर मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने बच्चों और महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। फरेंदा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मिशन शक्ति, साइबर और एंटी रोमियो टीमों ने बालिकाओं को जागरूक किया। महिला थाना ने जिला अस्पताल में चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को साइबर अपराध, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि अभियान से महिलाओं और बालिकाओं में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें