फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रमुख सचिव नेडा को पूर्णकालिक पीओ की नियुक्ति के लिए पत्र प्रेषित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। पीएम सूर्यघर में प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस सन्दर्भ में प्रमुख सचिव नेडा को पूर्णकालिक पीओ की नियुक्ति के लिए पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। डीएम ने दूध उत्पादन के न्यून होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक दुग्ध विकास के विरुद्ध आयुक्त दुग्ध विकास को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें