आक्रोशित रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर की एपीओ आभा दूबे पर रोजगार सेवकों ने मनमानी का आरोप लगाया है। रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्लाॅक लक्ष्मीपुर में 96 ग्राम पंचायतों में कुल 66 रोजगार सेवक कार्यरत हैं। आठ माह से मानदेय न मिलने के कारण लक्ष्मीपुर के रोजगार सेवक 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर हैं। रोजगार सेवक इस समय कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि लक्ष्मीपुर की एपीओ आभा दूबे ने ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर में सात दिन का मस्टररोल निकलवाकर कार्य के लिए दबाव बना रही हैं। वहीं गुजरवलिया शंकर मिश्र में रोजगार सेवक का आईडी निरस्त कर अचानक पंचायत सहायक का आईडी जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही रोजगार सेवक संघ लक्ष्मीपुर ने एपीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
सूचना मिलते रोजगार सेवक संगठन के लोग ब्लाॅक पर जुट गए, जिसमें अध्यक्ष विनोद पटेल, हकीक अहमद, गंगा प्रसाद, सुरेन्द्र, विरेन्द्र, जनार्दन, शफीक, मसीउद्दीन, रविन्द्र, धर्मेन्द्र, गणेश, श्लोक, मालती, मंजू, नंद किशोर, इन्द्रप्रताप पासवान, अनिल, विजय चौरसिया सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव को सौंपा।