फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन कर्मचारी संघर्षो की बदौलत हासिल करेंगे : अशोक

Sat, 16 Sep 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा मंच ने की बैठक
विज्ञापन

फरेंदा। अटेवा पेंशन बचाओं मंच के ब्लाक कार्यकारिणी धानी, बृजमनगंज व फरेंदा के शिक्षक कर्मचारी व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ब्लाॅक सभागार में हुई। जिसमें पुरानी पेंशन को बहाल करने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा एक अक्तूबर 2023 को अधिक संख्या में कर्मचारी दिल्ली चले। जिससे सरकार के सामने अपनी आवाज को बुलंद की जा सके।
जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा पुरानी पेंशन हम कर्मचारियों का हक है। जिसे हम संघर्ष के दम पर ले कर रहेंगे। इसके लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। जिला महामंत्री शिवसरन सिंह ने कहा सात राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कर्मचारी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान अरविंद गौड़, राजेश कुमार, दिनेश गुप्ता, डॉ कैलाश नाथ मौर्य, आनंदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें