आईटी सेल एवं सोशल मीडिया का जिला कार्यशाला आयोजित हुई
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया संबोधित
महराजगंज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की जिला कार्यशाला आयोजित हुआ।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और आईटी सेल का बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सोशल मीडिया की भूमिका आज बहुत अहम हो गई है। विपक्षी दलों के किसी भी भ्रामक प्रचार का जवाब राज्य संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के माध्यम से दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया का नकारात्मक सूचनाओं का समय पर जवाब देना जरूरी है।
क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया अनादी प्रिय पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस बुलंदी पर पहुंची है। वह सिर्फ सोशल मीडिया व आईटी सेल के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान मुख्य गोविंद जायसवाल, बलराम दुबे, देवेश कुमार श्रीवास्तव, सितारे हिंद पटेल आदि मौजूद रहे।