मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य में जुटे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी तहसीलदार के साथ सूची के सत्यापन में लगे हैं।
मतदाता सूची में यह देखा जा रहा है कि नाम ठीक हैं अथवा नहीं। अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सदर तहसीलदार नरेश चंद्र ने बताया कि पनियरा व सदर विधानसभा में कुल 10-10 सेट मतदाता सूची तैयार की जानी है। जिसमें छह सेट तैयार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्य में सदर तहसील के कुल 14 कानूनगो और 104 लेखपाल लगे हैं। मतदाता सूची की जांच में नाम व फोटो का मिलान, कटे-फटे पेज आदि की जांच की जा रही है। कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, लोकपति त्रिपाठी, इंद्रकैलाश, शिवम, वंदना, भावना पटेल, शिल्पी केसरी, अनुप्रिया आदि मौजूद रहीं।