फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’

Mon, 29 Apr 2019 01:04 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘महिला मतदाताओं को जागरूक करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आईटीएम चेहरी में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी गई। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के तरीके बताए गए। कार्यशाला दो पाली में हुई।
विज्ञापन


डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ शक्ति हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांवों में महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। कहा कि जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में कम से कम छह गोष्ठियां करें। गोष्ठी में महिला मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। सीधे गांवों से जुड़े होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल  ने कहा कि गांवों में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में समझाया जाए। पिछले चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें