फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन खत्म, काम पर लौटे संविदा स्वास्थ्यकर्मी

Sun, 03 Feb 2019 12:57 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
आंदोलन खत्म, काम पर लौटे संविदा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। चार सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मी कई दिन से हड़ताल पर थे। मिशन निदेशक के आश्वासन पर शनिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए। इसके साथ ही जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु हो गईं। इससे  मरीजों को भी राहत मिली। उधर, काम पर लौटने की जानकारी देने के लिए  स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री प्रज्ञानंद सागर ने बताया कि 31 जनवरी को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और मिशन निदेशक के बीच बैठक हुई। कर्मचारियों पर किसी प्रकार का दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने आश्वासन दिया गया। जिस पर हड़ताल समाप्त किया गया। इससे शनिवार को जिला अस्पताल के आयुष विभाग और सदर सीएचसी में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर हरिकेश चौधरी ने कहा कि सभी काम पर लौट गए हैं। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें