फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री आवास योजना और जीरो पॉवर्टी अभियान पर दिया जोर

Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वयं सर्वे के सत्यापन में तेजी लाना और ग्राम पंचायतों में चल रहे जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना है।जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए स्वयं सर्वे के सत्यापन कार्य को प्राथमिकता दें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसके लिए सटीक और पारदर्शी सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। डीडीओ ने जीरो पॉवर्टी अभियान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक लोगों को संवेदनशीलता के साथ जोड़ा जाए, ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें