फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑपरेशन कन्विक्शन को और प्रभावी बनाने पर जोर

Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त, डीआईजी।
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस चन्नप्पा ने महराजगंज पुलिस लाइंस का दौरा कर पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग, जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।
डीआईजी चन्नप्पा ने बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों जैसे हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, चोरी, और वाहन चोरी में दोषियों को शीघ्र सजा दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा और अपराधियों में कानून का भय स्थापित होगा। उन्होंने थानों को सतर्क रहने और प्रीवेंटिव एक्शन के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित जांच, और गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और सभी थानों को निर्देश दिया कि विवेचनाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो। गुंडा एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए उन्होंने तत्परता से कार्रवाई करने को कहा।
महराजगंज जनपद की आईजीआरएस में लगातार प्रथम रैंकिंग की सराहना करते हुए डीआईजी ने अधिकारियों को बधाई दी।
डीआईजी ने थानों की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित रहे। मंडलायुक्त ढींगरा और डीआईजी चन्नप्पा ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और मनोयोग के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करें, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले में चल रहे अभियानों, अपराध नियंत्रण की स्थिति और थानों की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें