फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं का विवरण ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज करने के निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लॉक की एएनएम एवं एचवी की कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध फीडिंग, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सदर ब्लॉक को अपर निदेशक, गोरखपुर मंडल द्वारा स्वयं एडॉप्ट किया गया है, इसलिए इसकी मासिक समीक्षा सीधे उनके स्तर से की जाएगी। उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का विवरण ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज किया जाए तथा टीकाकरण के बाद उसी दिन यूविन पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाए।
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि प्रत्येक एएनएम को अपने क्षेत्र के छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के लिए हर तीन माह पर माइक्रो प्लान तैयार करना अनिवार्य है। उन्होंने जीरो डोजर बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 9 से 12 माह तक के बच्चों को एमआर व जेई की पहली और 16 से 24 माह के बच्चों को डीपीटी बूस्टर, एमआर व जेई की दूसरी खुराक पूर्ण कराने पर बल दिया।
विज्ञापन




बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिन एएनएम ने यूविन पोर्टल पोर्टल पर कम लाभार्थी दर्ज किए हैं, उन्हें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में आभा आईडी निर्माण, एनसीडी स्क्रीनिंग, परिवार कल्याण सामग्री की पोर्टल पर इंडेंटिंग और आशा डायरी की जांच को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। बैठक में डब्ल्यूएचओ मॉनिटर राहुल, वंदना सिंह, अनुराधा सिंह, साधना मद्देशिया, वंदना भारती, पुनीता, प्रतिमा, पुष्पा, अनीता यादव, बबीता यादव, मंजू यादव, मधु, विजयलक्ष्मी राय, रेखा सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें