फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवाचार के जरिए शैक्षिक गतिविधियों की बेहतरी पर जोर

Sat, 15 Jun 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जुलाई में स्कूल खुलने पर बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ने के लिए कार्य योजना तैयारी की गई है। बच्चों को पोस्टर और विभिन्न गतिविधियों के जरिए रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा। अध्ययन कक्ष को बेहतर ढंग से आकर्षक पोस्टरों से सजाने की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने पत्र मिलते ही इसकी तैयारी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

महानिदेशक की ओर से सभी जिलों के लिए आदेश किया गया है। इसके लिए विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति न्यूनतम 75 प्रतिशत से अधिक रहे। वहीं पाठ्यपुस्तकों में मासिक विभाजन के अनुसार कक्षावार व विषयवार पाठ्यक्रम प्रत्येक माह पूरे करने होंगे। बच्चों में कक्षानुरूप दक्षता प्राप्त कराने के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई संदर्शिका में दर्ज साप्ताहिक शिक्षण योजना, शिक्षण पद्धतियों और अलग-अलग गतिविधियों का कक्षा शिक्षण में प्रयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
बच्चों को प्रिंटिंग सामग्री, वार्तालाप चार्ट्स, बिग बुक्स, पिक्चर स्टोरी कार्ड, टीएलएम एवं गणित किट का उपयोग कराते हुए गतिविधि आधारित एवं प्रोजेक्ट बेस्ड शिक्षण के माध्यम से रोचक तरीके से पढ़ाया जाएगा। शिक्षकों को प्रभावी फीडबैक प्रदान करने के लिए और मॉड्यूल्स के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने और बेस्ट एवं इनोवेटिव प्रैक्टिसेज के आदान-प्रदान के लिए शिक्षक संकुल की एजेंडा आधारित मासिक बैठकें करते हुए अभिभावकों से संपर्क बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

वहीं दीक्षा, रीड एलांग ऐप, स्विफ्टचैट, एम्बाइब पर उपलब्ध डिजिटल शैक्षणिक कंटेंट के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। एनसीईआरटी के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध कराई गई लाइब्रेरी बुक्स के प्रयोग करना होगा गणित में प्रशिक्षण बोर्ड, भाषा तालिका का उपयोग अनिवार्य है। उपभोग सामग्री/ खर्च धनराशि का बिल 15 जुलाई तक भेजने के निर्देश है। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने कहा कि पत्र मिला है। उसी के आधार पर व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें