फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल में इमरजेंसी तैयारी पूरी, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

Sun, 11 May 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जिले में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किया है। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ वेलनेस सेंटरों तक सभी चिकित्सा संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के सीएचसी पर भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी आकस्मिक हालात में आम नागरिकों को त्वरित चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है।इसके साथ ही मेडिकल स्टाफ को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि न सिर्फ स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। बल्कि अस्पताल में उपकरणों की स्थिति, दवा आपूर्ति और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था को भी जांचा-परखा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर, आईवी फ्लूड्स, इंलेक्शन और अन्य जरूरी मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें