फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तटबंधों पर रैटहोल व रेनकट की समस्या को करें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

दी चेतावनी- बर्दाश्त नहीं की जाएगी किसी तरह की लापरवाही
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बारिश से पूर्व तटबंधों पर रैटहोल और रेनकट की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप एवं जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण महराजगंज की बैठक हुई। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा जनपद में बाढ़ से पूर्व तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष एक विस्तृत कार्ययोजना का पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की प्रमुख नदियों पर बने तटबंधों के मरम्मत एवं रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले तटबंधों का निरीक्षण कर तटबंधों की अद्यतन स्थिति पर अपनी आख्या तैयार कर जल्द उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के तटबंधों के समुचित निगरानी के लिए पूर्व की भांति एक-एक नोडल अधिकारी नामित करें, ताकि बाढ़ एवं आपदा के समय उनसे तत्काल जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना करें, साथ ही 15 जून तक बाढ़ कंट्रोल सेंटर को क्रियाशील करें। उन्होंने समस्त तटबंधों के रेनकट, रैटहोल आदि की मरम्मत बरसात से पूर्व करने हेतु निर्देशित किया। साथ राहत शिविरों को ऊंचाई वाले स्थानों पर स्थापित करें। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को नदियों व नालों के सिल्ट की गुणवत्तापूर्ण सफाई के निर्देश दिए, ताकि उनमें पानी का प्रवाह आसानी से हो सके।
उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के गाइडलाइंस के अनुरूप बाढ़ चौकी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजें। साथ ही आदर्श बाढ़ सुरक्षा चौकी की स्थापना हेतु भूमि चिह्नित करने हेतु समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामसभा के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधानों के मोबाइल नंबर को संरक्षित रखें, ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय/ग्रामसभा में उपलब्ध संसाधनों जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली, जेसीबी, क्रेन आदि का उपयोग त्वरित व सुलभ तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिलाधिकारी ने अन्य विभागीय अधिकारियों के दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण रखें। बाढ़ सुरक्षा चौकियों के निर्धारण, नालों की सफाई गांवों एवं आश्रय स्थलों पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने, एंबुलेंस, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व खाद्यान्न की व्यवस्था, पशुओं के टीकाकरण, नावों एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें