फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय माता मंदिर में हाथी की मूर्ति तोड़ी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बोदना गांव के पश्चिम तरहवां जंगल में समय माता स्थान पर स्थित हाथी की मूर्ति खंडित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बोदना गांव के पश्चिम तरहवां जंगल में समय माता का स्थान है। क्षेत्र के लोग पूजा पाठ करते हैं जो आस्था का केंद्र है। देवी स्थान के पुजारी राधेश्याम साहनी ने बताया की समय माता स्थान पर पूजा पाठ करने के लिए गांव के श्रद्धालु रोजाना आते है। आरोप है की अजीबुल्लाह उर्फ बलाले, मजीबुल्लाह अपने आप को वन विभाग कर्मचारी बता आने वाले श्रद्धालुओं से 500 रुपये की मांग करने लगा। जब पुजारी ने मना किया तो आक्रोशित वनकर्मी ने लाठी से समय माता स्थान पर मौजूद हाथी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राधेश्याम साहनी ने इसकी सूचना ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर खंडित मूर्ति को ठीक करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें