फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल्द हटेंगे स्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

ढीले तारों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए
महराजगंज। सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों और परिसरों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को जल्द हटाएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुए बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विद्युत वितरण, नए कनेक्शन, विद्युत बिल वसूली, पीएम सूर्यघर योजना, आईजीआरएस/जन शिकायतों के निस्तारण सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के भवनों तथा प्रांगणों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को जल्द हटाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत आनंदनगर ने बताया कि कुछ विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने के लिए आगणन भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रबंधकीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की जांच कर आवश्यकतानुसार नोटिस जारी करें। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से माध्यमिक विद्यालयों की सूची प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के ऊपर से गुजर रहे झूलते एवं ढीले तारों को तत्काल ठीक कराने को कहा। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जहां भी ढीले तार हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।
आईजीआरएस के 109 में से 76 शिकायतकर्ता असंतुष्ट
आईजीआरएस/जन शिकायतों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 109 शिकायतों के निस्तारण में 76 शिकायतकर्ता असंतुष्ट हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण के पूर्व मौके का मुआयना कर पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जिलाधिकारी ने नेडा विभाग से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु कार्य करने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदों के विषय अवगत कराएं। कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं के बिल में कमी आई है लेकिन लोगों में कई प्रकार के भ्रम हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सरकारी भवनों द्वारा विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया है, वहां कनेक्शन की स्थिति, लंबित मांगें, विद्युत बिल, आरसी एवं वसूली की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। विद्युत आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा में अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में 24 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं तथा मांग के सापेक्ष आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यूईएचएच योजना संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत छह कनेक्शन होने पर पोल एवं विद्युत तार की व्यवस्था सरकारी व्यय पर की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज चन्द्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता निचलौल देवेन्द्र सिंह, एसडीओ कृष्ण मुरारी शुक्ला, दीपक कुमार सिंह तथा नेडा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें