फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत व्यवस्था बदहाल, लो वोल्टेज से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को रातभर जागकर बितानी पड़ रही है रात
विज्ञापन

निजलौल के विभिन्न वार्डों में लोग परेशान
महराजगंज। निचलौल के विभिन्न वार्डों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति की बदतर स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालात यह है कि घरों में लगे एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। पंखे भी धीमी गति से चल रहे हैं। इससे लोगों को रातभर जागकर बितानी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने से पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां तथा दैनिक कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि फाल्ट आने पर समस्या के समाधान में काफी समय लग जाता है, जिससे परेशानियां और बढ़ जाती हैं। नगरवासियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारणों की जांच के लिए विभागीय टीम निरीक्षण कर रही है। तकनीकी खामियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चार दिन से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग

नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट वार्ड और लोहियानगर में पिछले चार दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई घरों में पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी विभाग को दिए जाने के बावजूद अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। लोगों ने विद्युत विभाग से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति बेहद आवश्यक है। इस बाबत नगर जेई ननकु वर्मा ने बताया कि उनकी टीम प्रत्येक दिन समस्याओं का समाधान कर रहा है। भीषण गर्मी में विद्युत उपकरणों कुछ दिक्कतें आई हैं उन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें