फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के माडवाड़ी और मियां वार्ड में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता भड़क उठे। शनिवार को बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गेट पर बाइक खड़ी कर जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना उर्फ सुनील मद्धेशिया और नगर जेई मिथिलेश पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र गेट पर बाइक खड़ी कर प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता शैलेश मद्धेशिया, राहुल चौरसिया, मुकेश वर्मा, अरविंद वर्मा, दिलीप वर्मा, राजन वर्मा, गणेश, अरविंद पेंटर, वीरेंद्र मद्धेशिया आदि ने बताया की शहर के मारवाड़ी और मियां वार्ड में पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। इतना ही नहीं घरों में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है।
बिजली आपूर्ति बांधित से उन लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं विद्युत उपकेंद्र के शहर जेई मिथिलेश महतो ने कहा की नाराज उपभोक्ताओं को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की आश्वासन देकर शांत कराने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंच दिक्कत दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें