फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम : नए कनेक्शन के लिए कम फिक्स चार्ज देना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्युत उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अब नया कनेक्शन लेने के लिए पहले के मुकाबले कम शुल्क देना होगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने फिक्स चार्ज की नई व्यवस्था बनाते हुए विद्युत महकमे के साथ प्रशासन को पत्र भेजकर नई नीति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लिए निगम की तरफ से नए प्रावधान के बारे में बताया गया है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में कम शुल्क देना होगा। इसके लिए बिजली निगम ने फिक्स चार्ज की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत उपभोक्ता के घर से बिजली पोल की दूरी 60 मीटर से अधिक होने पर नए पोल का एस्टीमेट बनता था। इसमें 20 से 25 हजार रुपये तक व्यय उपभोक्ता को वहन करना पड़ता था।
नए प्रावधान से बिजली निगम ने पोल दूरी की सीमा को 60 मीटर से बढ़ाकर 300 मीटर किया है। इस दायरे में उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज के आधार पर ही कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें