फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कनेक्शन काटने पर विद्युत कर्मियों से मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 24 Sep 2024 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली विद्युत उपकेंद्र से संचालित जडार गांव में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे भिटौली उपकेंद्र के विद्युत कर्मियों ने बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दी। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र से संबंधित जडार गांव में जांच के दौरान बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे थे। इसी बीच गांव के आमरुन निशा एवं हदिसुन का भी कनेक्शन काट दिया गया। आरोप है कि कनेक्शन काटने से गांव की महिलाएं और पुरुष भड़क उठे। उन्होंने विद्युत कर्मियों की पिटाई कर दी। विद्युत कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
भिटौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि उपकेंद्र से बृजेश गौड़, संदीप निषाद, विनय मिश्रा, रोहित वर्मा, रामनिवास एवं पवन तिवारी जडार गांव में गए बिजली की जांच करने गए थे। जांच के दौरान दो बड़े बकाएदाओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जिससे आक्रोशित होकर महिलाओं ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया, जिससे विद्युत कर्मी चोटिल हो गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें