फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए बवाल, हंगामे से एनएच दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के लिए बवाल, हंगामे से एनएच दो घंटे जाम
विज्ञापन

सोनौली। कस्बे में बिजली की कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया। रविवार रात आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह दो घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 10 बिजली गुल हो गई। इसके बाद कस्बे के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों की माने तो विद्युत उपकेंद्र पर फोन करने के बाद भी किसी कर्मी ने यह नहीं बताया की बिजली कब आएगी। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। रात में ही 10 बजे से लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगाें ने मार्ग पर टायर रख आग लगा दी, जिससे यातायात थम गया। लोगों का कहना था कि बिजली कटने का कोई निर्धारित समय नहीं है। कभी अचानक रात में गुल होती है तो कभी दोपहर में ही चली जाती है। रात में बिजली कटने से परेशानी ज्यादा होती है। इसके बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। 10 बजे से लगा जाम करीब 12 बजे रात में समाप्त हुआ। पहले पुलिस ने लोगों को समझाया। लेकिन बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया गया। विद्युत निगम के अवर अभियंता ने बताया कि प्रयास रहता है कि लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिले। लेकिन लोकल फाल्ट के वजह से समस्या हो रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें