फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट बॉक्स से चुनाव,तैयारी तेज

Thu, 16 Nov 2017 12:09 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स से चुनाव,तैयारी तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पीजी कॉलेज सभागार में निकाय चुनाव में ड्यूटी पर लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा पीठासीन अधिकारियों का बुधवार को प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान कुल 439 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स खोलने एवं बंद करने के तरीके की जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर से 11 कर्मी गैरहाजिर रहे। उन्हें एक अवसर और देते हुए 16 नवंबर को सीडीओ कार्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा गया है। वहां उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे डीएम वीके सिंह ने विस्तृत रूप से पीठासीन अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी सहित अन्य लोगों को निर्वाचन कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराएं। जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों एवं प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी आरपी कश्यप ने मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में 19 आरओ, 30 एआरओ, आठ जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच रिजर्व में रखे गए सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे। इनके अलावा पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी भी प्रशिक्षण में मौजूद थे। इस दौरान मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया। उन्हें निर्वाचन सामग्री के रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा गया कि मतदान के दौरान कोई समस्या सामने आए तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान सहायक अध्यापक दिनेश कुमार त्रिपाठी, रवींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, देवव्रत शर्मा, शिक्षा मित्र ध्रुव नारायण गुप्ता, मोहम्मद साजिद खान, संगीता सिंह, निशा रानी, विनोद कुमार, कंचन कुमार सहित 11 लोग गैर हाजिर रहे। इन सभी को 16 नवंबर को सीडीओ कार्यालय पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान डीडीओ राधेश्याम, डीएसटीओ दीपक पांडेय, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद, एसडीएम निचलौल देवेश गुप्ता, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें