फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजनीतिक दलों को दी चुनाव प्रचार की सामग्रियां

Thu, 15 Feb 2024 06:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और संबंधित विभागों के साथ बैठक की। चुनाव प्रचार के दौरान प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों की रेट लिस्ट राजनीतिक दलों को प्रदान की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्तमान दर सूची अनंतिम है। राजनीतिक दल विभिन्न सामग्रियों और मदों के संदर्भ में प्रति नग का किराया निर्धारित करने के लिए अपना सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग, लोक निर्माण सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परीक्षण करते हुए किराए का दर सत्यापित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनाव अभियान में प्रयुक्त विभिन्न सामग्रियों का भुगतान सूची के अनुसार निर्धारित दर पर ही भुगतान स्वीकार्य होगा।
इससे पूर्व उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विभिन्न बूथों पर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर मतदाताओं के नाम के संदर्भ में कोई आपत्ति होने पर एडीएम, संबंधित एसडीएम अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया ताकि समय रहते आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव अत्यंत संवेदनशील विषय है। इसलिए सभी संबंधित पक्ष नियमों का पालन करें और चुनाव को पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जीएस यादव, बसपा जिला उपाध्यक्ष लालजी पांडेय, भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें