फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्पदंश के बाद वृद्धा और बालक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र में बुधवार को सांप ने वृद्धा और बालक को काट लिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के धूमटवा गांव निवासी अमरावती (70) बुधवार दोपहर खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। रोपाई के दौरान उन्हें किसी विषैले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
दूसरी घटना निचलौल कस्बे के महाशय मोहल्ला की है। यहां करन (10) बुधवार देर शाम घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी निचलौल पहुंचे, जहां उसका भी उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित दोनों मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उनकी स्थिति नियंत्रण में है। दोनों का उपचार जारी है और वर्तमान में उनकी हालत सामान्य तथा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें