परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र में जंगल के किनारे भैंस चरा रहे ग्राम पंचायत महरी निवासी एक बुजुर्ग पर महीनों दिन से फरार चल रहे आरोपी युवक ने शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर लिया। घायल बुजुर्ग की आवाज सुनकर बगल में भैंस चरा रहे चरवाहे जब तक पहुंचें तब तक आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी रतनपुर भेजा जहां से उपचार के बाद घर वापस लौट आया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी निवासी हरिलाल यादव पुत्र राम सवारे उम्र (62) शुक्रवार को भैंस चराने के लिए उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट जंगल में गया था। पुरानी रंजिश को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी विजय लाल यादव पुत्र रामबेलास यादव ने धारदार हथियार फरसा से हमला कर लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।