फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दही बेचकर घर जा रहे वृद्ध की वाहन की टक्कर से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी थानाक्षेत्र के चंदन पुल के उत्तर निचलौल-ठूठीबारी मार्ग के पूरब पटरी पर हुआ हादसा
विज्ञापन

ग्राम भरवलियां के निवासी थे बुद्धिराम, दही बेचने आए थे ठूठीबारी
ठूठीबारी। दही बेचकर घर जा रहे वृद्ध की ठूठीबारी थानाक्षेत्र के चंदन पुल के उत्तर निचलौल-ठूठीबारी मार्ग की पटरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरवलियां निवासी बुद्धिराम साहनी (65) बुधवार की सुबह रोजाना की तरह अपने घर भरवलियां से पैदल ठूठीबारी में दही बेचने आए थे। दही बेचकर वह अपने घर जा रहे थे कि चंदन पुल के उत्तर निचलौल-ठूठीबारी मार्ग के पूरब पटरी पर चल रहे वृद्ध को निचलौल के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें