फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल से गिरकर वृद्ध घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत गजरही के चंदनपुर टोला स्थित अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे पड़ोही यादव (65) साइकिल से सड़क पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल निजी साधन से नौतनवा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 4 बजे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


मृतक के पटीदार दुर्गेश यादव ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क पर साइकिल गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। तत्काल मौके पर पहुंचे तो पड़ोही यादव साइकिल के साथ गिरे पड़े थे। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी और वह बेहोश हो गए थे। बेटा शिवाली और पड़ोसी भगत विश्वकर्मा ने बताया कि निजी साधन से उन्हें नौतनवा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। पक्की सड़क पर गिरने से उनके दिमाग में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें