फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंखा लगाते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 02 Aug 2024 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर निवासी एक युवक की पंखा लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहद्दीनपुर निवासी चुल्हाई यादव बृहस्पतिवार की शाम अपने घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का स्वीच लगा रहे थे। इस बीच करंट की चपेट में आ गए। यह देख उनकी पत्नी इसरावती बचाने पहुंची तो उन्हें भी झटका लगा। वह दूर जाकर गिर गईं। उनके छोटे पुत्र सत्यप्रकाश ने बताया कि तार में प्लग नहीं था फेस व न्यूटल दोनों तार अलग अलग थे। बोर्ड में तार लगाते समय एक तार बाहर लटकर सीने में करंट उतर गया।
घटना के बाद लोग इलाज के लिए पनियरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को ही इटहियां शिव मंदिर से दर्शन कर घर आए थे। मृतक के तीन लड़के ओमप्रकाश, जयप्रकाश यादव व सत्यप्रकाश हैं। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें