फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 25 Jun 2024 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग के मंगलपुर पटखौली ढाला और भुवना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की ओर से दिए गए मेमो के आधार पर घुघली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे मंगलपुर पटखौली ढाले के समीप 62 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। बुजुर्ग के बगल में एक साइकिल भी खड़ी थी। व्यक्ति की पहचान मठिया निवासी अनवर (62) के रूप में हुई। चौकी प्रभारी रमेश कुमार वरुण ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें