महराजगंज। पकड़ी चौराहे के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पकड़ी नौनिया निवासी कमला प्रसाद (64) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी पकड़ी की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, वृद्ध का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। उधर, हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य फफक कर रोने लगे। चौकी प्रभारी पकड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।