परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने मंगलवार की देर शाम बाइक की ठोकर से घायल बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत परतावल बभनौली निवासी हीरा (50) मंगलवार की शाम को अपने घर से पंजाब नेशनल बैंक की तरफ पैदल जा रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद