फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–पुरैना मार्ग पर परसा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बनकटिया निवासी रामचन्द्र (60) पुत्र मुट्टुन साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी । दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल रामचन्द्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि घायल का इलाज सीएचसी परतावल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें