फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठाई देने में देरी पर दुकानदार और परिवार पर हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में तीन लोग हुए घायल
विज्ञापन


महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के लखराव चौराहे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिठाई और पकौड़ी देने में हुई देरी से नाराज वकों ने दुकानदार और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्राम सराय खुटहां उर्फ लखराव निवासी अजय मद्देशिया की चौराहे पर मिष्ठान भंडार के नाम से मिठाई की दुकान है। अजय ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे आनंद दुकान पर आया और मिठाई व पकौड़ी की मांग की। ऑर्डर देने में थोड़ी देर होने पर वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में विवेक, गोविंद और जोगी गुप्ता मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गाड़ी से हॉकी और लाठी निकालकर अजय, उसके भाई और बेटे रोशन पर टूट पड़े। हमलावरों ने मारपीट के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इस घटना में अजय के दाहिने हाथ और बाएं पैर में, उसके भाई के सिर में तथा पुत्र रोशन के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी आंनद, विवेक, गोविंद, जोगी गुप्ता निवासी खुटहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें