फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी

Fri, 31 May 2019 12:46 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ईद नजदीक, बाजारों में रौनक बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रमजान माह में जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, ईद नजदीक देख बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। बाजारों में खूब खरीददारी की जा रही है। इस बीच शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा होगी। मुस्लिम परिवारों में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


 ईद से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। यह भी मान्यता है कि जितनी ज्यादा दूर से अलविदा की नमाज पढ़ने नमाजी जुमा के दिन आते हैं, उतना ही ज्यादा पुण्य मिलता है। यही वजह है कि शुक्रवार को शहर के मस्जिदों में दूरदराज व देहात क्षेत्र से भी लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। मौलाना अब्दुल जब्बार ने बताया कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज पूरे अकीदत के साथ जिले भर की मस्जिदों में अदा की जाएगी। वैसे तो इस्लाम में हर नमाज और हर जुमे की अहमियत है, लेकिन रमजान का आखिरी जुमा खास होता है। मोहम्मद साजिद ने बताया कि अलविदा का मतलब है किसी चीज के रुखसत होने का यानी रमजान हमसे रुखसत हो रहा है। इसलिए इस मौके पर जुमे में अल्लाह से खास दुआ की जाती है कि आने वाला रमजान हम सब को नसीब हो। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। अलविदा के नमाज के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस कर पैनी नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें