फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-पानी के साथ पडे़ ओले

Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तेज आंधी-पानी के साथ पडे़ ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी/निचलौल(महराजगंज)। गुरुवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी आने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि क्षेत्र में तेज आंधी के साथ पानी व ओले गिरने से दोपहर बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन


गुरुवार को दोपहर में अचानक कई जगह तेज हवा चलनी शुरू हो गई। धूल भरी आंधी से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल घिर गए। इस बीच ओले के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बारिश के थोड़ी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ओले देख कर लोग थोड़ी देर के लिए परेशान हो गए। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें