फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्राॅयल के जरिए निखर रही खेल प्रतिभाग को आगे बढ़ाने का प्रयास

Tue, 05 Mar 2024 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आवासीय क्रीडा छात्रावास के लिए ट्राॅयल हुआ। एक खिलाड़ी का चयन हुआ। हाॅकी में मोहम्मद आजाद खान का चयन हुआ। हॉकी का मंडल स्तरीय ट्राॅयल आठ मार्च 2024 को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। ट्राॅयल के जरिए निखर रही खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। स्टेडियम में अगल अलग खेलों के ट्रायल की तिथि तय कर दी गई है। क्रिकेट, कबड्डी, बास्केट बॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो, हैंडबॉल, तीरंदाजी का जिला स्तरीय ट्रायल छह मार्च 2024 को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल नौ मार्च को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। जिले स्तर पर संबंधित खेलों में खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान स्टेडियम में संबंधित खेल के विशेषज्ञ की निगरानी में खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं। स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
उप क्रीड़ाअधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल के जरिए खिलाड़ियों को चयनित कर आगे बढ़ाया जा रहा है। स्टेडियम में सीमित संसाधनों में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। कोच की ओर से खिलाड़ियों को प्रत्येक दिन प्रशिक्षण दिया जाता है। विविध प्रकार के आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच देने की कोशिश की जाती है। लखनऊ में होने वाले ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की बेहतर ढंग से तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें