फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा एयरपोर्ट के नियमित संचालन की बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (भैरहवा एयरपोर्ट) के पूरी क्षमता के साथ नियमित संचालन की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। भारत और नेपाल के बीच हवाई मार्ग को लेकर चल रही कूटनीतिक बातचीत में सकारात्मक संकेत मिले हैं। इससे भैरहवा समेत सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के पर्यटन और कारोबारी जगत में उत्साह है।
विज्ञापन

लंबे समय से भारतीय हवाई क्षेत्र में आवश्यक उड़ान मार्ग नहीं मिलने के कारण एयरपोर्ट का अपेक्षित इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अब दोनों देशों के बीच आपसी सहमति बनाने की कोशिश तेज होने से यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नियमित होने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को भैरहवा एक प्रेसवार्ता में पर्यटन और कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उम्मीद जताई।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने कहा कि भैरहवा एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने से कारोबार को नई उड़ान मिलेगी। इससे होटल, पर्यटन, परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ट्रैवल्स एसोसिएशन सोटो के अध्यक्ष संजय बाजमेई ने कहा कि भैरहवा से नियमित उड़ानें शुरू होने का फायदा केवल नेपाल को ही नहीं बल्कि सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र को भी मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

कारोबारी संगठनों का मानना है कि भारत और नेपाल के बीच हवाई मार्ग को लेकर सहमति बनने से भैरहवा अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल अपनी क्षमता के अनुरूप संचालित हो सकेगा। इसका लाभ नेपाल के लुंबिनी क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें