फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक के भरोसे 274 परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अमरुतियां। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
एक शिक्षक के भरोसे 274 परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के 274 परिषदीय विद्यालय अब भी एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी की वजह से एक तरफ जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है वहीं शासन की मंशा पर भी पानी फिर जा रहा है।
जिले में कुल 2,127 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार की कोशिशें की जा रही हैं। मगर शिक्षकों की कमी की समस्या अब भी बनी हुई है। अब भी जिले के 274 विद्यालयों में एक ही शिक्षक के भरोसे बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। संबंधित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को एक शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। धानी ब्लॉक के 63 में 12, घुघली के 184 में 19, बृजमनगंज के 152 में 24, मिठौरा के 184 में 22, सिसवा के 165 में 19, निचलौल के 227 में 41, पनियरा के 197 में 28, सदर के 176 में 17, फरेंदा के 167 में 23, नौतनवां के 268 में 45 तथा लक्ष्मीपुर के 184 में 24 विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। परतावल ब्लॉक ही ऐसा है जहां पर 160 विद्यालय हैं और कोई भी विद्यालय एकल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फरेंदा ब्लॉक में 37 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती
फरेंदा ब्लॉक में 37 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती है। धानी ब्लॉक में 24, घुघली में 25, बृजमनगंज में 35, मिठौरा व नौतनवां में 31-31, सिसवा व निचलौल में 32-32, पनियरा में 26, परतावल में 28, सदर में 34 व लक्ष्मीपुर में 33 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें