फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के माध्यम से होगी आर्थिक गणना

Fri, 14 Jun 2019 12:31 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एप के माध्यम से होगी आर्थिक गणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सातवीं आर्थिक गणना एप के माध्यम से कराई जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को आर्थिक गणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

 
कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य प्रबंधक अजय प्रकाश चौबे ने बताया कि केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के निर्देश पर इस बार आर्थिक गणना का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की तरफ से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षक प्रशांत रतन ने गणना की बारीकियों के बारे में संचालकों को विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक मिथलेश मिश्रा ने गांवों में गणना के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर प्रमोद मिश्रा और राधेश्याम ने कहा कि सभी सीएचसी संचालक इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर लें। ताकि आर्थिक गणना के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें