फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर पर्व

विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज चर्च में ईस्टर पर्व कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर पर्व
विज्ञापन

कोरोना महामारी से दुनिया को सुरक्षित रखने की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां/सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम विंदवलिया में स्थित प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए और कोरोना महामारी से दुनिया को सुरक्षित रखने व मानव कल्याण के लिए कामना की।
सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी योहन्ना आदम ने बताया कि ईस्टर पर्व प्रभु यीशु के पुन: जीवित हो जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ईसाई धर्म ग्रंथ बाइबिल के अनुसार प्रभु यीशु मसीह परमपिता परमात्मा के पुत्र थे। वह मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। लेकिन यहूदी कट्टरपंथियों ने उनके ऊपर ईश्वर की अवमानना का आरोप लगा कर रोमन गवर्नर पिलातुस से शिकायत की और मृत्यु दंड दिलवाया। फिर भी यीशु अपने दुश्मनों को क्षमा करते हुए मानव जाति के उद्धार के लिए गोलगाथा नामक स्थान पर सलीब पर चढ़ गए और गुड फ्राइडे को अपनी आत्मा को परमात्मा के हाथों में सौंप दिया था। उसके ठीक तीन दिन बाद पुन: जीवित हो उठे। इसलिए इस दिन को ईस्टर पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर सहायक पादरी विजेंदर कुमार, पंकज जायसवाल, राहुल राय, गुड़िया रावत, काजल राय, वंदना जायसवाल, खुशबू, रंजना, समीर पॉल, केशु पॉल, शुभम पॉल, गीता, उषा देवी, निखिलेश, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू मैन मिशन चर्च में भी आयोजन
सोनौली। न्यू मैन मिशन चर्च में सुबह 10 बजे से प्रभु की प्रार्थना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गिटार, ढोलक, हारमोनियम, कांगों, खजड़ी आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर गीत, भजन गाओ-गाओ जय के गीत, गाओ ताली बजाकर तुम गाओ यीशु राजा जिंदा हुआ हालीलुय्याह खुशी से यह सबको बताओं, क्रूस का बंधन तोड़ यीशु जिंदा हो गए, आदि भजन गाकर प्रार्थना की गई। चर्च के फादर जोशुआ भगत ने पवित्र शास्त्र बाइबिल से ईस्टर संडे पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नौतनवां कस्बे के बहादुर शाह नगर स्थित अगापे मिशन चर्च में ईस्टर संडे पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें भजन, कीर्तन, नाटक, बाइबिल से प्रवचन की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रभु का गुणगान किया। पादरी जाखेर बड़ भुइया ने ईस्टर संडे के महत्व को बताया। छपवा स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में ईस्टर संडे पर प्रार्थना सभा, भजन, महिमा, गान आदि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें