फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला असपताल के जेई-एईएस वार्ड में 20 बच्चे भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती की देखभाल करते परिजन। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जिला असपताल के जेई-एईएस वार्ड में 20 बच्चे भर्ती
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में दिखाई देना लगा है। इस वार्ड में एईएस का एक, तेज बुखार के छह, डायरिया के छह, निमोनिया के तीन और अन्य बीमारियों के चार बच्चे भर्ती हैं। तीमारदारों ने बताया कि पहले नजदीक में चिकित्सक को दिखाया, लेकिन जब बच्चे सही नहीं हुए तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड में इस समय 20 बच्चे भर्ती हैं। गौनरिया बाबू के कृष एईएस से पीड़ित हैं। मां चंदा देवी ने बताया कि बच्चे को बुखार हुआ तो चिकित्सक को दिखाया, जब बच्चा सही नहीं हुआ तो जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब स्थिति में सुधार हो रहा है। इनके अलावा तेज बुखार के ऋषभ, आयांश, श्रृष्टि, अर्पिता, दिवांसी, रघुबीर पीड़ित हैं। डायरिया से पीड़ित रितेश, सौभाग्य, उम्मे फलक, रूद्र, मनीषा और धर्मबीर का इलाज चल रहा है। आदर्श, अनुराग और साक्षी को निमोनिया है। चार बच्चे अन्य बीमारी के भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों की सेहत में सुधार के लिए सावधानी जरूरी है। मौसम गर्म हो रहा है, ऐसे में बच्चों को बीमारियां होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वार्ड में कुल 20 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें