फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जून में सब्जियों की खेती से कमाएं मुनाफा

Thu, 30 May 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बढ़ता तापमान अभी धान की नर्सरी डालने के लिए उपयुक्त नहीं बताया जा रहा। लेकिन किसान जून के शुरुआती दिनों में सब्जियों की फसल बोआई कराकर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार महराजगंज के प्रभारी संजय पटेल इसके लिए किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं। वह बता रहें हैं कि धान की नर्सरी पांच जून के बाद डालें, लेकिन इस समय सब्जियों की फसल बोई जा सकती है, क्योंकि अभी शुष्क मौसम के बाद मानसूनी सीजन में इसका लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


कृषि बीज भंडार पर आए 13 कृषकों को प्रभारी ने सब्जियों की खेती के लिए प्रेरित किया। बताया कि मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। ऐसे में सिर्फ एक बार अच्छी सिंचाई करके अगेती सब्जियों की खेती की जा सकती है। आने वाला समय बारिश का रहेगा जिसमें किसान अगर सब्जी की बोआई भी करना चाहें तो पौधे नहीं निकल पाएंगे और वह सड़ जाएंगे। वहीं इस समय बोआई की जाए तो 20-25 दिन में पौधे तैयार हो जाएंगे, जिससे पौधों का नुकसान बारिश से नहीं होगा। बारिश का पानी मिलने से पौधे तेजी से विकसित होंगे। अगेती फूलगोभी, मिर्च, बैंगन, तरोई, करैला, भिंडी और लौकी की फसल उगा सकते हैं। बताया कि प्रमाणित बीज कहां मिलेंगे इसके लिए उद्यान विभाग से संपर्क कर जानकारी लें अथवा विश्वासपात्र बीज विक्रेताओं से संपर्क कर हासिल करें। बताया कि इस समय टमाटर, बैंगन, भिंडी, करेला कम आ रहे हैं, इसको देखते हुए नई फसल को तैयार करने का यह समय मुफीद है। कहा कि किसान सब्जी के लिए उन खेतों का भी उपयोग कर सकते हैं जिनमें धान की फसल की लेट में रोपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें