फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-व्हीकल सब्सिडी बदले प्रारूप संग प्रभावी, पोर्टल खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ई-व्हीकल सब्सिडी योजना विभाग ने एक बार फिर दो वर्ष के लिए बढ़ाते हुए सब्सिडी पोर्टल खोल दिए हैं। 2022 से 2025 अक्तूबर तक इसे प्रभावी किया गया था। अवधि पूर्ण होने पर सब्सिडी पोर्टल बंद कर दिया गया था, लेकिन शासन से प्राप्त निर्देश क्रम में इसे एक बार फिर खोला गया है। लेकिन इसबार नियम पहले के मुकाबले बदले गये हैं।
विज्ञापन

2022 से 2025 तक प्रभावी सब्सिडी योजना का लाभ जिले के नौ हजार से अधिक ई-व्हीकल खरीदने वालों को मिला। ई-व्हीकल खरीद को बढ़ावा देने के लिए बाइक पर 5 हजार तो कार पर एक लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान था। यह सब्सिडी पहला ईवी खरीदने के लिए मिल रही थी। यह छूट वाहन खरीद करने के दौरान एजेंसी से मिल जाती थी, लेकिन अब इसे परिवर्तित किया गया है। नये बदलाव के बारे में संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि अब ई- व्हीकल सब्सिडी सीधे आवेदक के खाते में आंतरित होगी, लेकिन इसके लिए खरीद पहले करनी होगी। आवेदक ई-सब्सिडी पोर्टल पर जाकर अपनी आईडी बनाकर सब्सिडी का आवेदन करेंगे। आवेदन के साथ खरीदे गये ईवी का पंजीकरण नंबर और चेचिस नंबर दर्ज करना होगा। बैक खाता नंबर, आधार कार्ड, वाहन खरीद की भुगतान रसीद अपलोड करनी होगी। एक शपथ पत्र अपलोड करना होगा कि आवेदक पहले वाहन के लिए सब्सिडी आवेदन कर रहा। यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने पर आवेदन एआरटीओ की लागिन पर आएगी जो बताए गये वाहन एजेंसी संचालक से खरीद की पुष्टि करेंगे जिसके बाद सब्सिडी की राशि आवेदक के खाते में भेजी जाएगी। पहले यह छूट एजेंसी से उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन अब बदलाव प्रभावी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें