कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर अनिल कुमार ने काउंटिंग की बारीकियां बताईं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सुबह 8 बजे से होने वाली मतगणना को लेकर कमिश्नर गोरखपुर ने बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोग की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना की हिदायत दी। कहीं कोई गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
मतगणना केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही मतगणना परिणाम को सावधानी पूर्वक पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया।
कमिश्नर गोरखपुर अनिल कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार सभी कार्य होने चाहिए।
त्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम निर्धारित समय पर खोला जाएगा। मतगणना रिटर्निग अधिकारी के पर्यवेक्षण व निर्देशन में होगी। मतपत्रों को उल्टा रखते हुए 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। संदिध मतपत्रों को अलग बंडल में रखा जाएगा।
गणना पर्यवेक्षक अस्वीकृत तथा संदिध मतपत्रों के बंडल को रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसर को देंगे। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी टेबल की जानकारी मतगणना केंद्र पर पहुंचने के बाद दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी रामसिंहासन प्रेम, एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ल, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर प्रसाद, एडीएम आरपी कश्यप आदि मौजूद रहे।