फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ड्यूटी टेबल का पता चलेगा

Sun, 26 Nov 2017 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर पहुंचने के बाद ड्यूटी टेबल का पता चलेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पीजी काॅलेज सभागार में शनिवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएम वीके सिंह पहुंचे। उन्होंने मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को बेहतर ढंग से जानकारी देने का लिए निर्देश दिया। ताकि मतगणना के दौरान कर्मियों को कोई ‌िदक्कत न हो। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र पर व्यवस्था की जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन
मतगणना में शामिल कर्मियों को बताया गया कि मतगणना के दिन सुबह छह बजे केंद्र पर पहुंचना है। वहां पहंुचने के बाद सुबह सात बजे पता चलेगा कि कर्मचारी की ड्यूटी मतगणना के लिए किस टेबल पर लगाई गई है। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान मतों की गिनती के दौरान होने वाली दिक्कतों को दूर करने का तरीका भी बताया गया। रेयाज अहमद खा, सुधाकर राय, सुरेंद्र उपाध्याय, नित्यांनद समेत अन्य प्रशिक्षकों ने मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ रामसिंहान प्रेम ने कहा कि अध्यक्ष एवं सदस्य पद के प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े मतों की गिनती के लिए अलग - अलग मतगणना टेबल लगेंगे। मतगणना के एक दिन पहले सभी कर्मियों का पास बनेगा। बगैर पास के किसी को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि समय से पहचान पत्र बनवा लंे ताकि कोई परेशानी न हो। इस दौरान डीडीओ राधेश्याम, डीएसटीओ दीपक पाण्डेय मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीते शुक्रवार को हुए प्रशिक्षण में 14 मतदान कर्मी गैरहाजिर रहे। उन्हें शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें