फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों के िलए वोट मांगने कल आएंगे सीएम

Sun, 26 Nov 2017 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवारों के ‌ि‌लए वोट मांगने कल आएंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में शनिवार को प्रशासन और पार्टी पदाधिकारी पूरे दिन जुटे रहे। इस बीच शनिवार को डीएम वीके सिंह, एसपी आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के लिए प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। उधर, प्रशासन की तरफ से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने का कार्य भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी एक साथ पीजी कॉलेज के खेल मैदान और जीएसवीएस इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। यहां अधिकारियों ने मंच और हेलीपैड स्थल का जायजा लेने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। उन्होंने वाहनों की पार्किंग समेत अन्य व्यवस्था पर भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। मौके पर ही डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपस में चर्चा की। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि हेलीपैड व मंच बनाने में लापरवाही किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर एमपी सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय शाही, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर भाजपा के पदाधिकारी भी शनिवार को पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री की चुनावी सभा में भीड़ जुटाने की रणनीति तय की। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री की चुनावी सभा 27 नवंबर को प्रस्तावित है। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता चुनावी सभा को लेकर विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें