नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को चलने वाली 18201 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर गोरखपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी यह नौतनवा नहीं आएगी। दो मई को नौतनवा से दुर्ग जाने वाली 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर देवरिया सदर से चलाई जाएगी।
दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को दुर्ग से चलकर नौतनवा आती है। यह ट्रेन नौतनवा से चलकर गोरखपुर, बस्ती, मनिकापुर, अयोध्या धाम, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कटनी, रायपुर होते हुए दुर्ग तक जाती है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि दो दिनों के लिए दुर्ग नौतनवा तथा नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस को रेलवे ने निरस्त किया है।